कुल्लू टूडे
बिलासपुर/ कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर पुलिस क्षरा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने दो युवकों को 1 किलो 56 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की टीम पिछले दिन सदर थाना के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार एचपी 34ई-0474 मंडी की तरफ आई लेकिन कार चालक ने पुलिस को देखकर कार वापस मोड़ी और पीछे की ओर जाने लगा।
जिस पर पुलिस ने कार चालक को रोका तो वह घबरा गया और वापस जाने के लिए बहानेबाजी करने लगा। जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली। तो कार के बोनट के अंदर बैटरी के साथ 4 पैकट बरामद हुए। जब पुलिस ने पैकट को खोलकर देखा तो उसमें 1 किलो 56 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने कार में बैठे दो युवकों को हिरासत में ले लिया और कार को कब्जे में लेकर उसे जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान संजय कुमार पुत्र चेतराम गांव तोष डाकघर वरशैणी तहसील जरी जिला कुल्लू व निकुंज कुमार पुत्र प्रेम सिंह हाउस नंबर 1351 साउथ सिविल लाइन चरण सिंह कालोनी गली नंबर एक डाकघर व तहसील मुजफ्फरनगर यूपी के तौर पर हुई है।
डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहनों की चैकिंग के दौरान कार सवार दो लोगों से एक किलो 56 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
