Spread the love

कुल्लू टूडे

कांगड़ा

सीपीएस आशीष बुटेल ने पालमपुर के लोगों का चुनावों में जन सहयोग देने के लिए आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि पालमपुर के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में योजनात्मक रूप में विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार में उन्हें मुख्य संसदीय सचिव के रूप में जो महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गयी है। उसे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे और पालमपुर में विकास की गति को दोगुनी क्षमता से आगे बढ़ाएंगे।

बुटेल ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुखु के नेतृत्व में सरकार प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए वचनबद्ध है और प्रदेश के लोगों को पारदर्शी सुशासन सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु सरकार ने पार्टी के घोषणा पत्र को नीतिगत दस्तावेज बनाया है और इसे अक्षरशः लागू करने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पालमपुर विधान सभा क्षेत्र का समग्र विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!