Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर द्वारा आज ग्राम पंचायत सकरोहा में महिला सशक्तिकरण पर खंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी मंडी कल्याण चंद ने की।

शिविर में क्षेत्र के महिला मंडलों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से विभाग द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए की जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की ।

बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर वंदना शर्मा ने विभाग द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को सही पोषण देेने बारे भी लोगों को बताया।

शिविर में जिला समन्वयक, पोषण अभियान, रजनीश शर्मा, सकरोहा पंचायत के प्रधान भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!