कुल्लू टूडे
आनी
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मन्त्रालय भारत सरकार के द्वारा 7 जनवरी 2023 को आयोजित नेताजी सुभाष चंद्र बोस विषय पर भाषण प्रतियोगिता में जिला कुल्लू के गाँव जलोड़ी खंड निरमंड की नमिता ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
राज्य स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलो से जिला स्तर पर प्रथम रहने वाले प्रतिभागीयो ने भाग लिया।
इस राज्य स्तर प्रतियोगिता में कुल्लू जिले के निरमंड खंड की नमिता ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया है। जिसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने नमिता को बधाई दी है एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर विजयी प्रतिभागी 23 जनवरी 2023 को दिल्ली की संसद में होने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेंगे एवं उनको अपने विचार रखने का मौक़ा मिलेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद कार्यक्रम में ये युवा भाग लेगे।
