Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

शिमला पुलिस द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को प्रतिबंधित टैबलेट नाइट्रोजन-10 की नशीली दवा की गोलियों के साथ मंडी के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शिमला सदर थाना पुलिस की एक टीम लालपानी रोड़ की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान सड़क किनारे बैठा एक व्यक्ति पुलिस को आता देख कर घबरा गया।

जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ और पूछताछ के बाद जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसके बैग से प्रतिबंधित नशीली दवा की 27 गोलियां बरामद हुई।

नशीली दवा की गोलियों के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गोपाल निवासी सरकाघाट जिला मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार उसके खिलाफ मामा दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!