Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह व विधायक विक्रमादित्य का यहां पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वह यहां पर शिमला से धर्मशाला जाते समय थोडे समय के लिए रूकी थी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर सहित प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने विस चुनावों मेें विजय प्राप्त कर फिर से सता में वापिसी की हैं। इसी उपलक्ष्य में धर्मशाला में आभार रैली आयोजित हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस सरकार बरमाणा व दाडलाघाट में बंद की गई तालाबंदी पर गंभीर है। यह विषय उनके ध्यान में है। प्रदेश सरकार शीघ्र ही इस मुददे को चरणबद्ध तरीके से सुलझा लेगी।

इस अवसर पर शिमला के विधायक विक्रमादित्य ने पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा कि वह हमें जल्दबाजी का पाठ पढाने की जरूरत नहीं है। वह अब नेता प्रतिपक्ष है, इसलिए अब वह बौखलाहट मेें हैं।

कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में कांग्रेस द्वारा किए गए वादे के तहत पहली केबिनेट में ओपीएस की बहाली करेगी। तथा अन्य वादों व गांरिटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में मंडी में एक हवाई अडडा तक नहीं बनवा पाए।

इस अवसर पर बिलासपुर सदर ब्लाक अध्यक्ष देसराज ठाकुर, मनोज पिल्लई, देवराज भाटिया सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!