Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

कांग्रेस पार्टी के राज्य महामंत्री बंबर ठाकुर ने भाजपा नेताओं के उन आरोपों को हास्यास्पद और अनुभवहीनता तथा अज्ञानता की चरमसीमा बताया।

जिसमें उन्होने कहा है कि हिमाचल के मुख्य मंत्री व उप-मुख्य मंत्री के शपथ लेते ही प्रदेश के कोई 3 जिलों की आर्थिकता के आधार 2 सीमेंट कारखानों में तालाबंदी हो जाना कांग्रेस सरकार की कथित सबसे बड़ी विफलता है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बंबर ठाकुर ने कहा कि तालाबंदी भाजपा सरकार के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे चहेते गुजरात के उद्योगपति गौतम अदानी करे और इसे सबसे बड़ी विफलता हिमाचल सरकार की कहा जाये, तो इससे बड़ी अजीबोगरीब बात कोई और हो नहीं सकती है।

बंबर ठाकुर ने कहा कि कौन नहीं जानता कि गौतम अदानी कौन है और उसके किससे क्या संबंध हैं तथा किस प्रकार यह खरबपति उद्योगपति भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर भाजपा को सत्ता में बनाए रखने में प्रयासरत रहता है।

उन्होंने कहा कि इस बात को भी सभी जानते हैं कि भारतीय उद्योग क्षेत्र में अदानी का सहयोग व आशीर्वाद किसे और क्यों प्राप्त है |

Leave a Reply

error: Content is protected !!