कुल्लू टुडे
सैंज
जिला कुल्लू की सैंज घाटी के शेंसर, देहुरीधर व गाडापारली में भारी बारिश के कारण लोगों का काफी नुक्सान हुआ है। घाटी में हुई भारी बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसने के कारण घरों में रखा सामान खराब हो गया। वहीं बारिश के पानी से लोगों की फसलों भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। साथ ही लागों के खेतों के किनारे लगे डंगे गिरने सेे उनकी जमीन भी धंस गई है।
जोगराज, मनसु राम, प्रेम सिंह, आलम चंद, छापे राम, कमला देवी व कृष्ण चंद ने बताया कि भारी बारिश के कारण निउली शेंशर रोड कई जगह पर स्लाइड हुआ है और लोगो के खेतो में लगी टमाटर, फूल गोभी, बंदगोभी, मक्की व राजमां की फसल तबाह हो गई है। उन्होंने बताया कि लिंक रास्ते भी खराब हो गये है। लोगों को पैदल अपने गांव पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया है।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा है की निउली शेंशर रोड पर भारी बारिश से जो नुक्सान हुआ है उसकी रिपोर्ट अधिकारियों से मांगी गई है। उसके अलावा किसानों का भी नुक्सान हुआ है। तीनों पंचायतो से बारिश से हुये नुुक्सान की रिपोर्ट भी मांगी है। उन्होंने लागों से अपील की है कि लोग घर से ज़रुरी कम पे ही निकलें।
