कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर के निकट कोठीपुरा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रिकॉर्ड अवधि में बनकर तैयार हुआ है। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तथा प्रदेश भाजपा के महासचिव त्रिलोक जमवाल ने कहा है कि 5 अक्टूबर का दिन बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक बनकर आ रहा है। क्योंकि उस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर आकर एम्स का लोकार्पण करेंगे।
उन्होंने बताया कि अब यह पूरी तरह से तैयार हो गया है। एक साल पहले इसमें ओपीडी आरंभ हो गई थी अब आईपीडी भी आरंभ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का भी लोकार्पण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभी दो दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बिलासपुर का दौरा किया था। प्रशासन तथा पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए प्रधानमंत्री की रैली का जायजा लिया था और दिशा निर्देश दिए थे।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़े मैदान लुहणू में मोदी प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री संबोधित करने वाले हैं।
इसमें मुख्यता ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर की जनता में भारी उत्साह है । पूरे प्रदेश से लगभग एक लाख लोग यहां प्रधानमंत्री को सुनने आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इसके साथ-साथ मेडिकल डिवाइस पार्क तथा पिंजौर से बद्दी तक के फोरलेन का शिलान्यास भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि आज से ठीक 5 वर्ष पहले 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही इस भव्य स्वास्थ्य संस्थान का शिलान्यास किया था। उसके उपरांत तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री तथा वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की और कार्य प्रारंभ हुआ। जिसे की रिकॉर्ड अवधि में पूरा किया गया है।
उन्होंने बताया कि जगत प्रकाश नड्डा स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए तथा उसके बाद भी लगातार इस संस्थान के निर्माण कार्य की समीक्षा करते रहे उनके साथ ही तत्कालीन सांसद और वर्तमान में युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी लगातार इसके निर्माण कार्य के अवलोकन से जुड़े रहे।
जम्वाल ने बताया कि रैली के सफल आयोजन के लिए 15 प्रकार की समितियों का गठन किया गया है। और सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम भी बिलासपुर आकर दिशा निर्देश दिए गए हैं।
वही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी पहले ऊना की बैठक लेंगे उसके बाद हमीरपुर की बैठक लेने के बाद शाम को बिलासपुर में बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा रैली तक बिलासपुर में ही रहेंगे।
