Spread the love

कुल्लू टुडे

आनी

नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश अनुसार रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आदर्श युवा मंडल गाड़ ने खेल दिवस मनाया।

इस अवसर पर युवा मंडल गाड़ ने विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया। जिसमें कंचा दौड़, मटका फोड़, रस्सी कूद,चम्मच दौड़, बेडमिन्टन, वॉलीबॉल आदि खेल आयोजित करवाये गए।

इस अवसर पर अध्यक्ष संजय छोटू ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन मे विशेष लाभ है। उन्होंने कहा कि आज देश, प्रदेश समेत गांव स्तर के खिलाड़ी विभिन्न क्षेत्रों के खेल में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो खेलों के कई लाभ है लेकिन खेलों के माध्यम से अच्छा स्वास्थ्य और शान्त मस्तिष्क दो ऐसे लाभ शामिल है जो मात्र खेल से ही हासिल होते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोंधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी के जीवन मे तो शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों का बड़ा योगदान है। खेल के माध्यम से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है अपितु विद्यार्थी मानसिक तौर पर स्वस्थ्य रहकर अच्छे से पढ़ाई कर सकता है। खेलों के द्वारा अनुशासन भी बना रहा रहता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल जगत में भी युवाओं के लिए जहां रोज़गार के सुनहरे अवसर है वहीं आज कई युवा व युवतियों ने खेल जगत में भाग लेकर देश का नाम राष्ट्रीय स्तर व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी चमका रहे हैं।

इस अवसर पर आदर्श युवा मंडल मंडल गाड़ के अध्यक्ष संजय छोटू, सुरेखा, सुनील ,शालु, अप्पी, ऋतु, विपिन, विवेक आदि अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!