Spread the love

विनोद महंत, कुल्लू टूडे

केलंग

रविवार को युवा कांग्रेस लाहुल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के काफिले को काले झंडे दिखाए।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मुख्यमंत्री उदयपुर से जनसभा को संबोधित करने के बाद केलंग की ओर आ रहे थे तो युरनाथ के पास युवा कांग्रेस का कार्यकताओं ने मुख्यमंत्री मंत्री का काफिले को काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की।

गौरतलब है कि लाहुल में चरमराई स्वास्थ्य सुविधाओं के मसले को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पिछले 26 दिन से धरने पर बैठे हैं। लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई कदम।नहीं उठाए गए हैं जिससे आक्रोशित होकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए।

युवा कांग्रेस ने सरकार को चेताया है कि अगर जल्द ही सरकार ने स्वास्थ्य सुविधा को लेकर कोई उचित कदम नहीं उठाए और लाहुल स्पिति में खाली पड़े डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के पद नहीं भरे तो इसका अंजाम ठीक नहीं होगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!