Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने रविवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की पटटा पंचायत में 2 करोड़ 62 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली गदेडू-भव्वा-रांग-क्वाल-उंडा-कोटला-बाड़ी मझेड़वा सम्पर्क सड़क का भूमि पूजन करने के बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर गांव को सड़क सुविधा पंहुचाने के साथ लोगों की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है।

उन्होंने गदेडू- भव्वा- रांग- क्वाल-उंडा-कोटला-बाड़ी मझेड़वा सम्पर्क सड़क के लिए जिन लोगों ने भूमि सरकार को दान की है उनको इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि 66 लाख रूपये की राशि से सन्नौर से पटटा सड़क की 6 किलोमीटर की टायरिंग तथा 17 लाख रूपये की राशि से घुमारवीं- तलाई- बलोह तक की सड़क की टायरिंग के कार्य पर व्यय की जाएगी। यह टायरिंग बरसात के बाद पूरी कर ली जाएगी।

उन्होंने बताया खंगड़- बैरी- थोलटू-कोटला सड़क की टायरिंग पर पर 35 लाख रूपये की राशि व्यय की गई है। इसके अतिरिक्त 20 लाख रूपये की राशि हरिजन बस्ति खंगल बैरी-थलोटू कोटला- से मझेवर पडाला सम्पर्क सड़क पर व्यय की जाएगी।

उन्होंने कोपरेटिव सोसाईटी भव्वा के भवन निमार्ण के लिए 3 लाख रूपये की राशि भी स्वीकृत की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत जून,2022 तक घर को पानी का नल लगाने का लक्ष्य रखा है ताकि सभी लोगों को पेयजल मिल सके।

उन्होंने बताया कि घुमारवीं शहर के लिए पीने के पानी के लिए 13 करोड़ रूपये की योजना की डीपीआर बनाकर सरकार को भेजी गई है जिसकी स्वीकृति मिलते ही हर वार्ड के लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा।

उन्होने भव्वा गांव में पेयजल की पाईप लाईन को बदलने के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

इससे पूर्व खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने ग्राम पंचायत दकड़ी के गांव गल्याना में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में शिरकत की।

उन्होने गल्याना गांव की समस्याओं को सुना तथा उनकी समस्याओं को शीघ्र हल करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!