Spread the love


कुल्लू टुडेू


मनीकर्ण


एचपीएमसी उपाध्यक्ष राम सिंह ने आज मनीकर्ण का दौरा किया जहां ब्रह्मगंगा में बुधवार को प्रातः लगभग 6 बजे भारी वर्षा से आई बाढ़ में कुछ लोग पार्वती नदी की इस सहायक नदी में बह गए हैं। पूनम, निकंुज तथा विरेन्द्र के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि ईश्वर करें कि सभी सुरक्षित हों।

गौरतलब है कि ब्रह्मगंगा में चार लोगों के बह जाने की आशंका है। इनमें 25 वर्षीय पूनम धर्मपत्नी रोहित, चार वर्षीय निकुंज सपुत्र रोहित दोनों गांव व डाकघर मनीकर्ण, विरेन्द्र सपुत्र तीर्थ राम गांव शांगना डाकघर मनीकर्ण तथा दिल्ली की विनीता शामिल हैं। अभी तक इनमें से कोई भी ट्रेस नहीं हो पाया है।

उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!