कुल्लू टूडे
बिलासपुर
/कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी महासंघ के आवाहन पर प्रदेश के सभी तहसीलों व उप तहसीलों में आज पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा। क्योंकि सारे प्रदेशभर के राजस्व अधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार सरकार के लापरवाह रवैए के चलते 3 दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए थे।
इस कारण प्रदेश की आम जनता को अपने जमीन संबंधी रजिस्ट्री इंतकाल और प्रमाण पत्र आदि कार्य करवाने से वंचित होना पड़ा।
पूरे प्रदेश की आम नागरिक राजस्व अधिकारियों के तहसील कार्यालय से नदारद रहने से भारी परेशान होना पड़ा। जनता को इस भारी परेशानी के कारण हुई असुविधा के लिए प्रदेश सरकार की लापरवाही रवैया जिम्मेदार है।
राजस्व अधिकारी महासंघ ने आम जनता को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया हैं।
साथ ही आम जनमानस को यह भी जताया कि राजस्व अधिकारियों को भी वाहन इत्यादि न होने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश राजस्व अधिकारी महासंघ अध्यक्ष जय गोपाल शर्मा ने उन तमाम उच्च अधिकारियों एवं अन्य सभी विभागीय इकाइयों, राजस्व अधिकारियों और विशेषकर पटवार कानूनगो संघ का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन देने को लेकर आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा अब मंगलवार से पूरे प्रदेश भर के तहसील व उप तहसील कार्यालयों में मोमबत्ती रोशनी कैंडल लाइट वर्क शुरू करेंगे और रोष स्वरूप अपना विरोध जारी रखेंगे।
अगर हमारी मांगों के प्रति सरकार अभी भी गंभीर न हुई और हमारे साथ सौतेला व्यवहार जारी रखा तो आने वाले कैबिनेट मीटिंग के बाद अपनी रणनीति में बदलाव करेंगे।
उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि हमारी महत्वपूर्ण व उचित मांगों के ऊपर विचार करें।
