Spread the love

कुल्लू टूडे

नाहन

राष्ट्र निर्माण व समाज के उत्थान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा युवाओं को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहनें की आवश्यकता है।

यह बात अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह ने एसएफडीए हॉल नाहन में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यकम के तहत रन-फॉर इंडिया के दौरान उपास्थित युवाओं को सम्बोधिंत करते हुए कहीं।

उन्होनें बताया कि युवाओं के लिए नेहरू युवा केन्द्र का हिस्सा बनना गर्व का विषय है और युवाओं को नेहरू युवा केन्द्र के लक्ष्यों को अपने दिल और दिमांग में बिठाकर उन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लगातार कार्य करना चाहिए तथा समाज में महिलाओं, बच्चों, बुजर्गो, दिव्यांगों तथा दूर-दराज क्षेत्रों के पिछडे लागों की सहायता के लिए कार्य करना चाहिए।

उन्होनें कहा कि नेहरू युवा केन्द्र के स्वंयसेवियों को सरकार द्वारा किये जा रहे उत्थान कार्यो को लोगों तक पहुॅचाने तथा उनकी सहयता करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को जिला प्रशासन द्वारा जिला में चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेना चहिए तथा गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने में सहयोग करने की अपील की।

उन्होनें युवाओं से स्वंय भी फिट रहने तथा समाज को भी फिट रहने के लिए जागरूक करने का आहवान किया।

उन्होनें कहा कि युवा खेलों व योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें।

इस अवसर पर उन्होनें युवाओें को फिट रहनें की प्रतिज्ञा दिलाई तथा फिट इंडिया फ्रीडम रन को हरी झण्डी दिखाकर नाहन शहर के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया ताकि अन्य लोगों को भी फिटनेस के बारे में जागरूक किया जा सके।

Leave a Reply

error: Content is protected !!