कुल्लू टूडे
चंबा
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के मैहला विकास खंड के तहत आने वाली ग्राम पंचायत धिमला में भारी बारिश के चलते बकाणी नाले में आई बाढ़ में एक महिला व दो पुरुषों के बहने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार बाद दोपहर भारी बारिश के चलते बकाणी नाले में भयंकर बाढ़ आई। जिसमें एक महिला कनोता देवी पत्नी टीटू राम ग्राम गांव खेड़ी रोशन पुत्र मदाला गांव खोड़ी और सुरेंद्र पुत्र पृथ्वी गांव धरेड़ी के नाले में बहने की सूचना है।
एसडीएम चंबा अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि धिमला में आई बाढ़ में 3 लोगों के बहने की सूचना मिली है।
उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना कर दिया है और रेस्क्यू टीम लापता हुए लोगों की तलाश में जुट गई है।
