कुल्लू टूडे
केलांग
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में हो रही बारिश के चलते पागल नाला का जलस्तर बढ़ गया है। जिस कारण मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई है।
गौरतलब है कि लाहौल स्पीति में बारिश के साथ ऊंचे स्थानों पर हल्की बर्फबारी भी हो रही है। घाटी में हो रही बारिश के चलते पागल नाला का जलस्तर बढ़ गया है और सारा मलबा सड़क पर बिखर गया है। जिसके कारण वाहनों की आवाजाही थम गई है।
एसपी लाहुलस्पीति मानव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पागल नाला में जलस्तर बढ़ने के कारण सड़क पर मलबा आ गया है। जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
उन्होंने आम जनता को पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि मौसम को ध्यान में रखते हुए घाटी की यात्रा करने से परहेज करें।
उन्होंने कहा कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते तब तक लोग यात्रा करने से बचें।
