कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कोटलु ब्राहमणा के डून गांव निवासी सुशांत वर्मा का चयन एनआईटी हमीरपुर में सीविल इंजिनियर के लिए हुआ है। उसके चयन पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर हैं।
सुशांत वर्मा ने अपनी 12वीं तक की पढाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं से की तथा विज्ञान संकाय में वे अपनी पाठशाला में दूसरे स्थान पर आए थे।
उनके चयन ग्राम पंचायत कोटलु ब्राहमणा की प्रधान पुष्पा कुमारी, उपप्रधान विवेक सांख्यान, पूर्व पंचायत प्रधान प्यार सिंह सहित अन्यों ने उनके परिजनों को बधाई दी है।
वहीं सुशांत के पिता कुलदीप कुमार पीडब्ल्यू डी अपनी सेवाऐं दे रहे हैं जबकि उनकी माता निशा कुमारी गृहणी है।
