कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत कुल्लू पुलिस की टीम ने एक युवक को 1 किलो 208 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना कुल्लू की टीम नाकाबंदी और गश्त पर थी। इस दौरान मनाली-चंड़ीगढ़ नेशनल हाई-वे पर बंदरोल के पास नाकाबंदी कर रखी थी।
इस दौरान पुलिस आने-आने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी बीच एक युवक वहां से आया और पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया।
पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका और जब तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 1 किलो 208 ग्राम चरस बरामद की गई।
पुलिस ने चरस को कब्जे में लिया और युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए युवक की पहचान सुरज राणा निवासी आलू ग्राउंड मनाली के रूप में हुई है।
चरस के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ पुलिस थाना कुल्लू में मादक अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस जांच में जुट गई है कि युवक ने यह चरस कहां से खरीदी थी और आगे किसे सप्लाई करने जा रहा था।
