Spread the love

कुल्लू टूडे

किन्नौर

निवार्चन अधिकारी एंव उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ मेजर शशांक गुप्ता की अध्यक्षता में आज आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत गठित किए गए निर्वाचन व्यय निरीक्षण दलों की बैठक का आयोजन किया गया।

निवार्चन अधिकारी ने बताया कि आगामी चुनाव में होने वाली चुनाव रैलियों की भारत चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार चुनाव में होने वाले व्यय पर नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी की जाएगी व चुनावों के दौरान होने वाले गैरकानूनी व लोक लुभावन लेनदेन पर उड़न दस्तों के द्वारा नजर रखी जायेगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि चुनावों को पारदर्शी व सफल बनाने के लिए निर्वाचन व्यय निरीक्षण दलों के सभी सदस्य उन्हें सौंपे गए कार्यों की अनुपालन सुनिश्चित बनाएं।

इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन जी एस राणा व नायब तहसीलदार निर्वाचन इंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!