Spread the love

कुल्लू टूडे

हमीरपुर

जिला हमीरपूर के उपमंडल भोरंज के तहत बेहड़वीं गांव में एक पति-पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ खा कर जान देने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात दोनों पति व पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी तबयीत बिगड़ गई। वहीं जब परिजनों को दोनों के जहरीला पदार्थ के सेवन करने का पता चला तो वह दोनों को भोरंज अस्पताल ले गए।

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। लेकिन दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हमीरपुर मेडिकल कालेज उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। जहां पर बीती देर रात दोनों की मौत हो गई।

मृतक प्रीति पत्नी विनोद कुमार व विनोद कुमार पुत्र विक्रम सिंह गांव बेहड़वीं तह. भोरंज जिला हमीरपुर के रहने वाले थे। बताया गया कि विनोद कुमार बिजली बोर्ड में टीमेट के पद पर तैनात था और प्रीति के साथ उसकी शादी साल भर पहे हुई थी।

पुलिस ने पति-पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिये है। मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!