कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
कुठेड़ा में मेले की नई परंपरा की शुरूआत के साथ-साथ इस आयोजन का क्रेज भी लोगों में खूब बढ़ा है। बाड़ू देव भेल मेले की सांस्कृतिक संध्या चंबा के लोक गायक काकू राम ठाकुर और राखी गौतम के नाम रही। द्वीप प्रज्ज्वलित से संध्या का आगाज हुआ तथा स्थानीय कलाकारों ने संध्या में खूब रंग जमाया।
सबसे पहले स्थानीय महिला मंडलो ने अपने अपने अंदाज में बहेतर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। महिलाओं ने ग्रुप सांग से देश भक्ति के गानों से लोगो को एकता ओर अखण्डता का संदेश दिया। उसके बाद स्कूली बच्चों ने ग्रुप डांस कर सबका दिल मोह लिया। एकल डांस में भी छोटे बच्चों ने अपनी बहेतर प्रस्तुति दे कर सबका मन मोह लिया।
मंच संचालक जाबेद इकबाल ने अपनी उम्दा शायरी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। छोटे स्कूली बच्चो ने फिल्मी गीतों पर डांस पेश किया गायिका राखी गौतम ने हिंदी, पहाड़ी, पंजाबी तथा हरियाणवी गीत गाकर दर्शकों को खूब झूमाया। राखी गौतम ने आओ हजूर तुमको सितारों में ले चलूं, गीत के साथ शुरुआत की।
इसके बाद आंख उनकी यूं लड़ी,झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में, भला सिपाहियां डोगरेया, तेरा मेरा प्यार बचपनो रा, इक अधिया मंगाई जा रे इत्यादि एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
इस रात्रि के स्टार कलाकार काकू राम ठाकुर ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद एक के बाद एक पहाड़ी, चंबयाली, पंजाबी गीतों से दर्शकों को खूब नचाया।
काकू ने मित्रा दा नां चलदा, चिट्टा चोला तेरा काला डोरा, कुंजु चंचलों, तेरे पिछे मित्रां दी नींद गई, शालू रे क्वाटरा लगी रौनकां से दर्शकों को खूब नचाया। काकू ने अपनी एलबम दिलदारा, मिंजर, गोरे रंग वालिए के गीतों पर भी रंग जमाया। जिस पर पूरा पंडाल नाच उठा।
इस बाड़ू देव भेल मेले की सांस्कृतिक संध्या में सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेला कमेटी की ओर कमेटी प्रधान ज्योति प्रकाश ने उन्हें शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर जिला पार्षद विमला देवी, उर्मिला कौशल, प्रधान पंतेहड़ा नीरज, नैना देवी गौ सदन कुठेड़ा अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, व्यापार मंडल प्रधान राकेश सोनी, स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य जगदीप सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
