Spread the love

कुल्लू टूडे

किन्नौर

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने आज यहां पुलिस, आयकर विभाग व आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पारदर्शिता एवं निष्पक्ष प्रक्रिया पर बल दिया।

उन्होने विभागों को आपस मे समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि निष्पक्ष, स्वतंत्र व पारदर्शिता से चुनाव संपन्न करवाई जा सके।

उन्होंने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों जमाखोरी पर नजर रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने आयकर विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि यदि बैंकों से भारी मात्रा में धन राशि की निकासी की जा रही है उस पर नजर रखें।

ताकि जमाखोरी व बैंकों से निकाली गई राशि का आगामी चुनाव के समय दुरुपयोग ना हो सके उन्होंने पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए कि वह जिले में अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सहित आबकारी एवं कराधान विभाग व आयकर विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!