Spread the love

कुल्लू टूडे

सैंज

नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में देवता वनशीरा युवक मंडल सुडी द्वारा दो दिवसीय वॉलीबॉल खेल कूद की प्रतियोगिता करवाई गई। खेल कूद का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में डॉ चांद किशोर शर्मा ने किया।

युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल कूद जैसी प्रतियोगिताओं से युवा शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त दुरुस्त रहते है। वहीं नशे जैसी कुरीतियों से भी अपने आप को दूर रख सकते हैं। इस दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में 15 टीमों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में ओम प्रकाश ठाकुर तथा उनके साथ स्थानीय पंचायत के प्रधान मौजूद रहे। इस खेल प्रतियोगिता में विजेता वॉली बॉल टीम रैला रही व उपविजेता कलवारी टीम रही।

खेल कूद प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच रैला टीम के दुर्गा सिंह रहे तथा मैन ऑफ द सीरीज क्लवारी टीम के मुना रहे। जिनको स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों द्वारा खेल को खेल की भावना से खेला गया व इस खेल प्रतियोगिता को संपन्न करने में सभी प्रतिभागियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

error: Content is protected !!