Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने कहा कि निक्षय मित्रा के माध्यम से वर्ष 2024 तक हिमाचल प्रदेश को टी.बी. मुक्त किया जाएगा। यह उदगार कृतिका कुलहरी ने आज उपायुक्त सभागार सोलन में टी.बी. मुक्त अभियान से संबंधित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए।

कृतिका कुलहरी ने कहा कि टी.बी. मुक्त हिमाचल प्रदेश अभियान के तहत ज़िला सोलन में निक्षय मित्रा बनाए जायेंगे जिनके सहयोग से टी.बी. मुक्त अभियान को सफल बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन में लगभग एक लाख व्यक्तियों की स्वास्थ्य टीमों द्वारा टी.बी. के लक्षणों की घर-घर जाकर जाँच की गई है।

इसके अतिरिक्त इस अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए इस मुहिम में निक्षय मित्रा का पहलु जोड़ा गया है। इसमें सभी सामाजिक संस्थाएं, अधिकारीगण, स्वयं सहायता समूहों, पंचायत प्रधान, नगर निगम के अधिकारीगण व पार्षद, उद्योग इत्यादि के प्रतिनिधियों को जोड़ा गया है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया है कि वह निक्षय मित्रा बनकर टी.बी. मरीजों के सहायक बने।

उपायुक्त कहा कि निक्ष्य मित्रा द्वारा दी जाने वाली सहायता टी.बी. मरीजों को पोषण प्रदान करने या रोज़गार मुहैया करवाने के रूप में हो सकती है।

इस संदर्भ में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी सोलन डॉ. अजय सिंह या खण्ड स्तर पर नियुक्त चिकित्सा अधिकारी बीएमओ अर्की, चंडी, धर्मपुर, नालागढ़, सायरी को भी संपर्क किया जा सकता है।

इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस राजेंद्र कुमार नेगी, ज़िला बाल संरक्षण अधिकारी सुरेंद्र तेगटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा जिला कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!