Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल नगर परिषद कुल्लू के द्वारा दो ई रिक्शा का प्रावधान किया गया है और अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान अपनी सेवाएं देनी भी शुरू कर देंगे।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में ई-रिक्शा ढालपुर के चारों मैदानों में दिन भर घूमेगा और दुकानों के बाहर पड़े हुए प्लास्टिक व अन्य कचरे को भी ई रिक्शा के माध्यम से एकत्र किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे में अगर ई-रिक्शा का यहां पर बेहतर संचालन होता है। तो आगामी समय में अन्य रिक्शे भी नगर परिषद के द्वारा लिए जाएंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!