Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान झंडूत्ता विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत घराण के गांव घुमारपुर में लोगों से मुलाकात की। वहीं इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को जाना।

गांव वासियों ने बताया कि सड़क का कच्चा होना उनकी सबसे बड़ी समस्या है। 17 किलोमीटर की दूरी तय कर पंचायत घर पहुंचना पड़ता है। लेकिन यदि उन्हें अलग पंचायत बना दी जाए तो समस्या समाधान हो सकता है।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान उन्हीं के द्वारा ही घुमारपुर गांव की सड़क को निकाला गया था। जैसे ही अब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो प्राथमिकता के आधार पर घुमारपुरए खमेड़ा कलां की सड़क को पक्का किया जाएगा। इन लोगों की जो पंचायत को अलग करने की मांग है उसे भी पूरा किया जाएगा।

विवेक कुमार ने कहा कि इस गांव के लोग लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक ने विकास के दावे किए हैं। लेकिन इस तरह के गांव में जाकर देखें तो यह सभी दावे खोखले साबित होते हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग कई मुलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। लेकिन सरकारए भाजपा नेताओं ने इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया। जबकि आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि उक्त गांव के लोग अपने पंचायत कार्यालय में पहुंचने के लिए ही कई समस्याओं से जूझ रहे हैं।

इस दौरान राजकुमार, कर्मचंद, बर्फी राम, प्रकाश ठाकुर, मनोज कुमार, सूरज कुमार, शिव कुमार, भाग सिंह, बांतो देवी, रेखा देवी, रीना देवी, शंकुतला देवी, कांता देवी, किरण देवी, सोवी देवी, निम्मो देवी, रतनी देवी, रामली, अक्षय कुमार, प्रकाश चंद, विक्रम सिंह, गौरव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!