Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

देश विदेश के सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के स्पीति में स्थित चंद्रताल झील में एक युवक के डूबने से लापता होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गया है।

एसपी लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रताल झील में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया है। जो चंद्रताल पहुंचकर झील में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करेगा।

उन्होंने उम्मीद जताया है कि झील में डूबे युवक को जल्द ही रेस्क्यू किया जाएगा। वहीं झील में डूबा युवक कुल्लू का रहने वाला बताया जा रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!