कुल्लू टूडे
काजा
हिमाचल प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा, जन जातीय विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत निवारण मंत्री डॉ राम लाल मारकंडा ने अपने स्पिति दौरे के दौरान करोड़ों रुपए की लागत से बने भवनों का उद्घाटन किया और कई भवनों की आधारशिला रखी। दौरे के दौरान लगभग 50 लाख की लागत से बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रांगरिक के छात्रावास एंव 2 करोड़ 37 लाख की लागत से बने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रोंगटोंग का उद्घाटन किया।
साथ ही काज़ा थाने के प्रथम मंजिला का भी उद्घाटन किया। स्पीति घाटी के रोंगटोंग मे बनने जा रहे 2 मेगा वॉट सोलर पॉवर प्लाट का औचिक निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काज़ा से उन्नयन हुए नागरिक अस्पताल काज़ा का उद्घाटन किया।
साथ में 7 करोड़ की लागत से बनने जा रहे नए सिविल अस्पताल का भूमि पूजन किया। ओर काज़ा नागरिक अस्पताल के लिए 60 लाख की राशि से खरीदे गए एंडोस्कोपी मशीन का भी उद्घाटन किया।
इस मौके पर IGMC शिमला से गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ ब्रिज कुमार शर्मा व उनकी पूरी टीम उपस्थित रहे।
कुंगरी गोम्पा में योमेद टुलकु रिन्पोछे की गरिमामई उपस्थिति में 60 लाख रूपए की धनराशि से निर्मित पुस्तकालय एंव प्रवचन भवन का उद्घाटन किया।
इस मौके पर रिन्पोछे का आशीर्वाद प्राप्त किया। पिन वैली की प्रबुद्ध जनता का भव्य स्वागत के लिए आभार एंव धन्यवाद।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत लगभग 63 करोड़ की लागत से बनने जा रहे सड़कों का भूमि पूजन किया। इस में अतरगु से मुद तक 41 करोड़ 28 लाख की धनराशि से लगभग 34 किमी सड़क की टाइरिंग होगी।
इसके साथ लिंगती से रामा व लालुंग तक 12 करोड़ 84 लाख की लागत से 10 किमी सडक की टाइरिंग होगी। ओर शिचलिंग से माने योगमा तक 7 करोड़ 43 लाख की धनराशि से लगभग 6 किमी सड़क की टाइरिंग होगी।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ राम लाल मारकंडा ने कहा कि मैं समस्त स्पीति वासियों की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी का धन्यवाद एंव आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने स्पिति के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। सिलुक गांव के लिए वाहन योग्य पुल की आधारशिला रखी।
सगनम गांव में बने मेडिटेशन एंव साधना भवन का उद्घाटन किया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला सगनम का उद्घाटन किया।
खर गांव में सामुदायिक एंव प्रवचन भवन का उद्घाटन किया। समदो में गर्म पानी में नहाने आने वाले स्पीति वासियों के लिए बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। समदो में पुलिस चेक पोस्ट का उद्घाटन किया।
