कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में जामली और गंभरपुल के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस और सेब से लदे केंटर के आपस में टकराने का मामला सामने आया है। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें बिलासपुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से आ रही एचआरटीसी बस सुबह के समय बिलासपुर के जामली के पास केंटर से टकराई। केंटर सेब लेकर कुल्लू से दिल्ली जा रहा था हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। जिसमें करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं।
हादसे में बस चालक वासुदेव पुत्र बाबूराम निवासी बिनौला नोग जिला बिलासपुर और परिचालक अरुण सिंह निवासी बंदरोल जिला कुल्लू को गंभीर चोट आई हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं केंटर चालक व उसके साथी को भी को भी चोट आई है। जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
