Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भून्तर में चल रहे पुनर्वास केन्द्र के सचांलन पर उपायुक्त कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रैड-क्रॉस सचिव वीके मौदगिल ने अप्रैल से सितम्बर-2022 तक महिला पुनर्वास केन्द्र भून्तर में बाहरी व अन्त: रोगी विभाग मे सेवार्थियों की रजिस्ट्रेशन उनकी कांउसलिगं तथा स्टाफ की कमी जिसमे गेट व ओपीडी के लिये सिक्योरिटि गार्ड की नियुक्ति के बारे में जानकारी दी।

बैठक में उपायुक्त कुल आशुतोष गर्ग ने पुनर्वास केन्द्र भून्तर मे दाखिल नशे की लत व मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला मरीजों की देखरेख, शिक्षा व परिवार परामर्श तथा अन्य सुविधाओं से सम्बधित विषयों पर चर्चा करते हुये कहा कि इस महिला पुन्रवास केन्द्र मे लोगों की सुविधा के लिये जल्द ही एक टॉल फ्री नम्बर स्थापित किया जायेगा।

हिम ऊर्जा विभाग के माध्यम से 15 सोलर लाईटें भी लगाई जायेगी तथा और भी जिन सुविधाओं की जरूरत होगी वो भी उपल्बध करवाई जायेगी।

तेगुबेहड़ अस्पताल की एम्बुलैन्स नजदीकी गावों के लोगों की सहायता के लिये हमेशा उपल्बध रहेगी। लोगों तक पुनर्वास की जानकारी पहुंचाने के लिये जगह- 2 पर होर्डिगं लगाये जायेंगे तथा भून्तर सब्जी मण्डी के बाहर भी गेट व बैनर लगाकर लोगों को पुनर्वास केन्द्र तक तक आसानी से पहुचनें में सहायता उपल्ब्ध करवाई जायेगी।

इस बैठक मे उपस्थित अतरिक्त आयुक्त शशि पाल नेगी, मुख्य चिक्तिसा अधिकारी कुल्लू डा.सुशील चन्द शर्मा, डा. वैद्य, डा. नरेश व जिला कल्याण अधिकारी कुल्लू समीर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!