कुल्लू टूडे
शिमला
शिमला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पुलिस ने एक सरकारी कर्मचारी को उसके आवास पर 62.37 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला 2 दिन पुराना है। पुलिस की विशेष जांच टीम को सूचना मिली थी कि एक सरकारी कर्मचारी चिट्टे का अवैध कारोबार कर रहा है।
जिस पर पुलिस की विशेष जांच टीम ने आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछाया और आरोपी के सरकारी आवास पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान पुलिस को उसके सरकारी आवास में 62.37 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान जयप्रकाश पुत्र योग राज गांव जंदर डाकखाना बसंतपुर तहसील सुन्नी जिला शिमला के तौर पर हुई है।
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसने यह चिट्टा शिमला में ही खरीदा है पुलिस अब उसके संपर्क में आने वालों के बारे में भी जनता से पूछताछ कर रही है।
