Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर /कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन भराड़ी इकाई जिला बिलासपुर की बैठक प्रधान राज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे प्रदेश महामंत्री ठाकुर हुकम सिंह, जिला प्रधान जगदीश दिनेश, जिला महामंत्री चेत राम वर्मा और अनिल चढ़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन और भराड़ी ओल्ड स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित पेंशनरों को 31 अगस्त को शिमला में मुख्य मंत्री के साथ संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में लिए गए फैसलों की विस्तृत जानकारी दी गई। सरकार द्वारा पेंशनरों को 5,10,15 प्रतिशत 65,70,75 साल की आयु पूर्ण करने उपरांत रिवाइज्ड मूल पेंशन पर की गई बढ़ोतरी पर आर्थिक लाभ मिलने पर पेंशनरों में काफी उत्साह नजर आया तथा सरकार द्वारा लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए 25 करोड़ की राशि जारी पर समस्त पेंशनरों ने सरकार का आभार जताया।

पेंशनरों ने विभागाध्यक्षों द्वारा पेंशन पुनर्निर्धारण के मामले महालेखाकार कार्यालय शिमला को नहीं भेजे जाने पर रोष जताया और जिला प्रशासन उपायुक्त से आग्रह किया गया कि सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दें कि पेंशन के मामले महालेखाकार कार्यालय शिमला को शीघ्र अति शीघ्र भेजें तथा पेंशनर को भी इस बारे में सूचित करें।

सरकार से अनुरोध किया गया कि महालेखाकार कार्यालय शिमला से अनुरोध किया जाए कि पेंशनरों के मामले जल्दी से निपटने की कोशिश करें।

पेंशन मामले तय करने के बाद मिलने वाली सुविधाओं जैसे छुट्टियों के पैसे, DCRG, कम्युटेशन की रिवाइज राशि शीघ्र अति शीघ्र अदायगी की जाए।

बैठक में रवि शर्मा, कश्मीर सिंह राजपूत, अमर नाथ शर्मा, दीवाना राम चौधरी, राम प्रकाश, बलदेव दास, हुकम चन्द शर्मा, प्रेम सागर, कर्म चंद, प्रेम सिंह, सलिग राम, दीना नाथ शर्मा, कुलदीप सिंह, प्रकाश चंद सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!