Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

जिला बिलासपुर के बरमाणा थाना पुलिस ने बीती रात घागस पुल के पास नाकाबंदी की थी।इसी दौरान शिमला की ओर से आ रहे बाईक पर सवार 2 लोगों को संदेह के आधार पर रोक गया।

निरीक्षण करने पर मौके पर दोनों बाईक के कागजात भी नहीं दिखा पाए और बाईक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। बाईक का लॉक और मीटर भी गायब थे। पेट्रोल की टंकी का ढक्कन भी टूटा हुआ पाया गया। साथ ही चेसी नंबर भी नहीं पढ़ा जा रहा था।

डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तलाशी ली तो नाबालिग युवक के पास नट खोलने और लगाने के लिए प्रयोग होने वाले औजार मिले। पुलिस ने को कब्जे में लेकर दोनों को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दोनों ने बाईक को जिला कांगड़ा के शाहपुर से चोरी किया है। चोरी का मामला शाहपुर थाना में दर्ज है। आगामी करवाई के लिए आरोपियों को शाहपुर पुलिस को सौंपा जाएगा।

उन्होंने बताया कि व्यस्क आरोपी की पहचान राजन उम्र 20 साल निवासी गांव परसेल डाकखाना वोटु तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!