Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर के विजयपुर में सोमवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पिता नारायण लाल नड्डा ने अपना 98वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास से मनाया।

इस सादे कार्यक्रम में नजदीकी रिश्तेदारों और अन्य करीबियों ने भाग लिया। 98वें वर्षीय नारायण लाल नड्डा ने द्वीप प्रज्जवल के साथ अगले वर्ष में कदम रखा।

इस अवसर पर उन्होंने अपने सगे संबंधियों में औषधीय पौधे बांटकर इस खुशी का इजहार किया। शेष पौधे युवा मोर्चा के सदस्यों में वितरित किए गए।

इस अवसर को और खुशनुमा बनाने के लिए जेपी नड्डा की धर्मपत्नी डा. मल्लिका नड्डा के साथ उनके छोटे पुत्र हरीश नड्डा, पुत्र भूषण नड्डा, नुपुर नड्डा, पुत्री श्रेष्ठा वासु, दामाद सुधांशु वासु और नमिशा नड्डा आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!