Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

वित्तीय वर्ष 2021-22 के तहत अप्रैल, 2021 से सितम्बर, 2021 तक रखे गए 120 उद्यम स्थापित करने के लक्ष्य में से 142 उद्यम स्थापित कर उपलब्धि दर्ज की गई है, जो निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा है।

यह जानकारी उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने मंगलवार को जिला स्तरीय मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि इस समयावधि के दौरान 6 करोड़ रुपये का वित्तीय निवेश अनुदान के रूप में देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 77 लाख रुपये का अनुदान वितरित किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि 31 जुलाई, 2021 के बाद आज 44 मामलों को योजना के अंतर्गत मंजूरी प्रदान की गई है, जिस पर लगभग 5 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है तथा योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 34 लाख रुपये का पंूजी निवेश उपदान प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर बैंकों में लंबित पडे़ मामलों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बैंक के अधिकारियों से इस योजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया ताकि योजना का अधिक से अधिक लाभ लोगांे को प्रदान किया जा सके। उन्होंने बैंकों को समय रहते मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बैंक पुरान मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करें अन्यथा इस मामले पर सरकार को प्रेषित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ रुपये का वित्तीय निवेश अनुदान के रूप में देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे समय रहते पूर्ण किया जाएगा।

बैठक में महा प्रबंधक डीआईसी योगेश गुप्ता एवं अन्य बैंकों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!