कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर के बरठीं क्षेत्र के टीहरा की रहने वाली नन्ही प्रतिभा आन्या गौतम ने अपनी असाधारण स्मरण शक्ति और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र व जिला तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है।
मात्र 8 वर्ष की उम्र में आन्या ने हिंदी भाषा में 1 से 100 तक के पहाड़े सुनाकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आन्या गौतम ने हिंदी में 1 से 100 तक के पहाड़े सुनाने का कार्य मात्र 16 मिनटए 39 सेकंड और 45 मिलीसेकंड में पूरा किया। इतनी कम उम्र में इस तरह की उपलब्धि हासिल करना उनकी मेहनतए लगनए एकाग्रता और अद्भुत याददाश्त को दर्शाता है।
आन्या गौतम का जन्म 26 अगस्त 2018 को हुआ। इतनी छोटी उम्र में गणित के 100 तक के पहाड़ों को याद करके निर्धारित समय में सुनाना उनकी विलक्षण प्रतिभा का परिचायक है। आन्या की यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
इससे यह संदेश मिलता है कि सही मार्गदर्शनए नियमित अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर छोटी उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। आन्या की इस कामयाबी से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
नन्ही आन्या की इस सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
