Spread the love

कुल्लू टुडे

आनी

आनी के खेगसू में पंच परमेश्वर कार्यक्रम के दौरान ये बात पंचायती राज, ग्रामीण विकास, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पंचायतों के तहत हर साल 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस राशि को पारदर्शी तरीके से व्यय करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका बड़ी हो जाती है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय में मनरेगा के तहत जहां 250 से लेकर 300 करोड़ रुपए तक खर्च होते थे वहीं वर्तमान प्रदेश सरकार इस पर 950 करोड़ रुपए खर्च कर रही है।

उन्होंने नए चुने गए सभी पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वह पंचायतों में विकास कार्य घर के मुखिया की तरह करें। एक साल में सामान्य कार्यों के अलावा 5 बड़े कार्य करने का लक्ष्य निर्धारित करें और उसे अंजाम तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान प्रदेश सरकार ने 12 नई पंचायतों का गठन किया है। नई पंचायतों के गठन से विकास को और बल मिलेगा और लोगों को सहूलियत भी मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सक्षम होकर कार्य कर सकें, इसके लिए मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों के बाद 28 करोड़ रुपए पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान ऐसा कार्य करें जो अविस्मरणीय हों। पंचायतों द्वारा किए जाने वाले कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित हो और धरातल पर विकास कार्य दिखने चाहिए। उन्होंने पंचायती राज प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में प्रशिक्षण सामग्री भी वितरित की।

पशुपालन विभाग में वित्तीय अनियमितताओं के लेकर कुछ समाचार पत्रों में छपी खबर पर उन्होंने कहा कि मामला पुराना है। इस मामले पर विभागीय कार्रवाई हुई थी और राशि को रिकवर किया गया है। कैग की रिपोर्ट बीते दिन प्रकाशित हुई है इसलिए अब मामला सामने आया है लेकिन इस मामले पर विभाग पहले से कार्रवाई कर चुका है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!