Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू

कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आज से सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव
2026 का भव्य शुभारंभ होगा।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता आज दोपहर ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ सात दिवसीय उत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह उत्सव 21 से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

17वीं शताब्दी से चली आ रही परंपरा के अनुसार कुल्लू दशहरा विजयादशमी के अगले दिन उदया तिथि पर शुरू होता है। इस बार देशभर में दशहरा 20 अक्टूबर को मनाया गया, जबकि कुल्लू में उत्सव 21 अक्टूबर से शुरू होगा।

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा में शामिल होकर उत्सव का विधिवत शुभारंभकरेंगे।

ढालपुर मैदान में देवी-देवताओं के आगमन का सिलसिला पहले ही शुरू हो चुका है। इस वर्ष 347 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा गया है।

इस बार का दशहरा अंतरराष्ट्रीय संस्कृति का संगम बनेगा। थाईलैंड, मिस्र, उज्बेकिस्तान, रूस, कजाकिस्तान और अमेरिका समेत 12 देशों ने भागीदारी की पुष्टि कर दी है, जबकि कुल 24 देशों के आने की उम्मीद है।

ग्लोबल डांस फेस्टिवल इस बार का मुख्य आकर्षण होगा। जिसमें विदेशी संस्कृतियों के साथ हिमाचली लोकनृत्य की झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा ड्रोन शो और लेजर शो भी विशेष आकर्षण रहेंगे।

वहीं सात दिवसीय उत्सव का समापन 27 अक्टूबर को होगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!