Spread the love

कुल्लू टुडे

भुंतर

जिला कुल्लू के भुंतर पुलिस थाना की टीम ने बीते मंगलवार को कुल्लू के शमशी में घर के बाहर खड़ी नैनो कार चोरी मामले में कांगड़ा के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन पुलिस थाना भुंतर में नैनो कार चोरी होने के संबंध में धारा 303(2) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने अपनी नैनो कार 13.10.2026 को रात लगभग 8 बजे छोटी शमशी स्थित अपने घर के बाहर खड़ी की थी।

अगले दिन सुबह लगभग 7 बजे कार वहां से गायब पाई गई, जिसके संबंध में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना भुंतर की टीम ने आज 24 व 30 वर्ष आयु के दो आरोपियों, दोनों निवासी गांव एवं डाकघर रैहन, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.), को नियमानुसार गिरफ्तार किया तथा चोरीशुदा वाहन बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!