कुल्लू टुडे
केलांग
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के पर्यटन स्थल सिसु (Sissu) में खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और सैंपलिंग अभियान चलाया।
इस अभियान के दौरान विभाग की टीम द्वारा विभिन्न होटलों, रेस्तरां और खाद्य दुकानों से मिक्स ग्रेवी (Mix Gravy) खाना पकाने का तेल (Cooking Oil) जापानी केक (Japanese Cake) अल्फ्रेदो पास्ता (Alfredo Pasta) कुल 4 नमूने (Samples) जांच के लिए एकत्र किए गए।
सभी 4 नमूनों को गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला (Food Testing Lab) भेजा जा रहा है।
प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद नियमों के उल्लंघन पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSSAI) के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
