कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक सीमित शाखा कल्लरी द्वारा शुक्रवार को वित्तिय जागरूकता शिविर का आयोजन गांव भगरोग में किया। शिविर में बंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
शिविर में बैंक प्रबंधक दिनेश चोपड़ा ने बताया कि लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बैंक के साथ जुड़कर उठा सकते हैं।
उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पैंशन योजना और साथ ही बैंक द्वारा संचालित जैसे महिला सशक्तिकरण योजना, बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सपनों का संचय योजना और स्वयं सहायता समूहों के लिए विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में बताया।
प्रबधंक दिनेश चोपड़ा ने कहा कि वर्तमान में साईबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है इससे बचने के लिए जागरूक होना ही एक मात्र उपाय है।
उन्होंने कहा कि बैंक कभी भी अपने ग्राहकों से बैंक संबंधी या खाता संबंधी कोई जानकारी नहीं मांगता है।
साइबर ठग नए नए तरीकों से लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए तत्पर रहते हैं, इसलिए पहले तो कोई अनजानी काॅल न उठाएं और मैसेज या लिंक भी न खोलें।
इस लापरवाही से एक ही झटके में खून पसीने की कमाई गायब हो जाती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सचेत रहने की अपील की।
शिविर में सेऊ सोसायटी सचिव अवनीश कुमार, मोरसिंघी सोसायटी सचिव पंकज कुमार, रणजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, मानसिंह, अभय कुमार व अन्य कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।
