Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

पैंशनर्ज वेलफेयर एसोशिएशन सदर खंड एवं शहरी इकाई बिलासपुर की संयुक्त मासिक बैठक खंड प्रधान जय कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में बाबा विश्वकर्मा मंदिर डियारा सेक्टर में संपन्न हुई।

बैठक आरंभ होने के पूर्व दिवंगत पैशनर्ज की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक का संचालन खंड सचिव राम प्रकाश ने किया।

बैठक में सुशील पुंडीर, कर्म सिंह चंदेल, प्यारे लाल कौशल, डा. रमेश मिन्हास, चेतराम वर्मा, रिंकू राम, देवश्वर गौतम, रुमा चंदेल, करम सिंह चंदेल तथा जय कृष्ण ने अपने विचार रखे।

बैठक में सुशील पुंडीर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जब भी पेंशनर्स के साथ वित्तीय लाभ देने का कोई वादा किया, वो मात्र झूठ का पुलिंदा ही साबित हुआ।

रूमा चन्देल ने कहा कि अगर हिमाचल सरकार पेंशनर्स के वित्तीय लाभ देने के लिए राजी नहीं होती है, तो पेंशनर्स के सभी संगठनों को एक होकर अपना ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को सौंपना चाहिए।

डॉ. रमेश मिन्हास ने बताया कि सरकार पेंशनर्स के वित्तीय लाभ देते समय उम्र का फार्मूला न लगा कर सभी पेंशनर्स को समानता से अदायगी करे।

कर्म सिंह चन्देल ने कहा कि सरकार के पास पेंशनर्स के वित्तीय लाभ पिछले दस वर्षो से लंबित हैं, इसलिए सरकार ब्याज के साथ वित्तीय लाभोँ की अदाएगी सुनिश्चित करे।

बैठक में सुख राम, प्रेम लता, राज कुमारी, कांता देवी, प्रेम लता, श्याम लाल, राम लाल चन्देल, राम नाथ चन्देल, नगिन चन्द ठाकुर, प्रदीप वर्मा, सुरेश चन्देल, विजय राम, राज कुमार, राजेन्दर शर्मा, एसआर कौण्डल, बलदेव सिंह, हरिमन व गरिबू राम आदि उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!