Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर पुलिस की नशा तस्करी के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो मामलों में करीब 57 ग्राम चिट्टा, हैरोईन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पट्टा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान दो अलग.अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 57.01 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

पहले मामले में बस की चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 37.17 ग्राम चिट्टा बरामद की गई। इस संबंध में थाना सदर मे मामला दर्ज किया है।

आरोपी की पहचान अमित गुप्ता (42) पुत्र सुशील कुमार निवासी दशमेश कॉलोनी जीरकपुरए जिला मोहाली पंजाब के रूप में हुई है।

जबकि दूसरे मामले में पट्टा फोरलेन पर बस चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से लगभग 20 ग्राम चिट्टा, हैरोईन बरामद की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी बिलासपुर क्षेत्र में चिट्टा, हैरोईन की बिक्री करने के इरादे से इसे लेकर आए थे।

मामले में चिट्टा की सप्लाई के स्रोत तथा आगे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है।

आरोपी को पहचान पंकज (25) पुत्र सुखा निवासी गुमटाला, तहसील व जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!