Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता पर टैक्स, शुल्क और महंगाई का बोझ डालना ही अपनी नीति बना लिया है।

उन्होंने कहा कि डीजल.पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर वाहन चालकों के साथ.साथ किसान, बागवान, व्यापारी और आम उपभोक्ता पर भी पड़ेगा।

गर्ग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही डीजल पर वैट बढ़ाकर करीब सात रुपये प्रति लीटर का अतिरिक्त बोझ डाला था। अब 60 पैसे की नई बढ़ोतरी से जनता की परेशानी और बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि ईंधन महंगा होने से माल ढुलाई, टैक्सी और अन्य परिवहन सेवाओं की लागत बढ़ेगीए जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ना तय है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में परिवहन लागत पहले ही अधिक है। डीजल महंगा होने से किसानों और बागवानों की उत्पादन लागत भी बढ़ेगी।

कृषि मशीनरी से लेकर फसल और फल.सब्जियों को मंडियों तक पहुंचाने तक हर स्तर पर अतिरिक्त खर्च आएगा।

गर्ग ने कहा कि सरकार की नीतियों का असर केवल पेट्रोल.डीजल तक सीमित नहीं है। बिजली की दरों और विभिन्न शुल्कों में बढ़ोतरी के साथ सब्सिडी में कटौती की गई है।

राशन की सब्सिडी में कमी और पर्याप्त राशन उपलब्ध नहीं होने से गरीब व मध्यम वर्ग परेशान है। उन्होंने एचआरटीसी किराए में बढ़ोतरी और स्टाम्प ड्यूटी में भारी वृद्धि का भी आरोप लगाया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार अपने कार्यकाल में करीब 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। इसके बावजूद जनता पर लगातार टैक्स और शुल्क बढ़ाए जा रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया कि इतना कर्ज लेने के बाद भी जनता को राहत क्यों नहीं मिल रही और यह पैसा कहां खर्च हो रहा हैए सरकार को इसका हिसाब देना चाहिए।

गर्ग ने सुक्खू सरकार को तालाबंदी और विकास विरोधी सरकार करार देते हुए कहा कि एक ओर संस्थानों और सुविधाओं पर ताले लगाए जा रहे हैं और दूसरी ओर जनता की जेब पर बोझ बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी, पेंशनर, किसान, बागवान, युवा, व्यापारी और आम उपभोक्ता सरकार की नीतियों से परेशान हैं।

गर्ग ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने महंगाई से राहत और गारंटियों के बड़े.बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद जनता को राहत के बजाय टैक्स और महंगाई का बोझ मिला।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों का हिसाब करेगी और भाजपा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!