कुल्लू टुडे
कुल्लू
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी, कविता ठाकुर ने बताया कि भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, द्वारा राष्ट्रीय एडवेंचर पुरस्कार तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय एडवेंचर पुरस्कार के लिए योग्य खिलाड़ियों से नामांकन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार के लिए ऐसे पात्र खिलाड़ी, जिन्होंने साहसिक खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं, अपने नामांकन निर्धारित प्रारूप सहित उपलब्धियों के विवरण के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने सभी पात्र खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि वे 4 अगस्त, 2026 तक अपने नामांकन एवं उपलब्धियों से संबंधित दस्तावेज जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी, कुल्लू के कार्यालय में जमा करवाएं, ताकि उन्हें समय रहते निदेशालय युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश, शिमला को अग्रेषित किया जा सके।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी, कुल्लू के कार्यालय से दूरभाष 01902-224702 पर संपर्क कर सकते हैं।
