Spread the love

कुल्लू टुडे

शिमला

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा द ऑर्किड होटल शिमला में विभिन्न पदों को भरने के लिए 4 अगस्त, 2026 को प्रातः 10 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सेल्स एग्जीक्यूटिव के एक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता एमबीए/बीबीए/बीएचए निर्धारित की गई है तथा एक वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पद के लिए चयनित उम्मीदवार को 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

वहीं, सुपरवाइजर (हाउसकीपिंग) के एक पद के लिए होटल मैनेजमेंट की योग्यता निर्धारित की गई है तथा एक वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित उम्मीदवार को 17 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दोनों पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 19 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

साक्षात्कार द ऑर्किड होटल शिमला, बाईपास रोड, संजौली, शिमला, हिमाचल प्रदेश-171006 में आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार, जो इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे ई-ईएमआईएस पोर्टल (eemis.hp.gov.in) के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

उन्होंने उम्मीदवारों से साक्षात्कार के लिए अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों एवं रिज्यूम सहित निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर पहुंचने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 88947-77823 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!