Spread the love

कुल्लू टुडे

मंडी

एसटीएफ कुल्लू की टीम ने मंडी में किराए के मकान में दबिश देकर पति-पत्नी को 20 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गुप्त सूचना पर एसटीएफ कुल्लू की टीम जिसे एएसआई भानु प्रताप लीड कर रहे थे, ने टीम के साथ परमार कॉलोनी, मंडी में एक क्वार्टर/किराए के कमरे की तलाशी ली जो तलाशी के दौरान कमरे से 20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिस पर कमरे में रह रहे दो व्यक्तियों, जिसमें एक महिला है, को गिरफ्तार किया। जो दोनों आपस में पति-पत्नी हैं।

इस संबंध में उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पुलिस थाना सदर मंडी में दर्ज़ किया गया है। मामले में आगामी जाँच थाना सदर मंडी द्वारा की जा रही है।

एसटीएफ की टीम में एएसआई भानु प्रताप, आरक्षी शाहीद अली , आरक्षी मोमिन खान, महिला /आरक्षी शिवानी शामिल रहे।

आरोपियों की पहचान सपना पत्नी प्रवीण कुमार उम्र 26 वर्ष तथा प्रवीण कुमार सुपुत्र गुलाब सिंह गांव त्रांबी डाकघर खलानू तहसील कोटली जिला मंडी उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!