Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान 2026 के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा अपना घर वृद्धाश्रम, दयोली में नशा मुक्त भारत अभियान 2026 के अंतर्गत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत देवली की नवनिर्वाचित प्रधान रचना कुमारी मुख्य अतिथि तथा नवनिर्वाचित उप प्रधान अमरजीत विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सबसे पहले अपना घर वृद्धाश्रम देवली के संस्थापक प्रकाश चंद बंसल और अन्य स्टाफ सदस्यों ने प्रधान और उप प्रधान का टोपी व समृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया तथा इस उपलब्धि के लिए दोनों को शुभकामनाएं भी दी।

भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में आज विशेष उल्लेखनीय है कि प्रधान एवं उप प्रधान ने अपना पदभार ग्रहण करने के उपरांत अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों की शुरुआत इसी जागरूकता शिविर में सहभागिता के साथ कीए जिससे नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।

कार्यक्रम की शुरुआत करने से पहले जिला कल्याण अधिकारी द्वारा जूम मीटिंग के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए एक शपथ ग्रहण करवाई।

उसके उपरांत सभी सदस्यों ने सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग के मंत्री का भी अभिवादन सबने वर्चुअल माध्यम से सुना।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशामुक्त वातावरण के निर्माण हेतु जनभागीदारी को बढ़ावा देना था।

शिविर में उपस्थित लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि नशा आज युवाओं को खोखला कर रहा है। यह केवल एक सामाजिक बुराई नहीं बल्कि एक गंभीर मानसिक एवं व्यवहारिक बीमारी है।

इसके खिलाफ समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। परिवार, विद्यालय, पंचायतें तथा सामाजिक संस्थाएं मिलकर ही युवाओं को नशे के दुष्चक्र से बाहर निकाल सकती हैं।

मुख्य अतिथि रचना कुमारी एवं विशेष अतिथि अमरजीत ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया तथा मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे जन.जागरूकता अभियानों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर भी नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल बखैल दयोली, वृद्धाश्रम के निवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया तथा नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

अंत में उपस्थित सभी लोगों को नशे से दूर रहने एवं दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

error: Content is protected !!