Spread the love

कुल्लू टुडे

मणिकर्ण

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की जरी पुलिस चौकी की टीम ने मुंबई के 2 युवकों को चरस और नगदी के साथ गिरफ्तार किया है।

कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मनीकर्ण के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी ज़री की टीम द्वारा बीते दिन डुंखरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी (HP 66A 8026) को चैकिंग हेतु रोका गया।

चैकिंग के दौरान स्कूटी पर सवार किशन राज चौहान (28 वर्ष) तथा विक्की चौहान (20 वर्ष), दोनों निवासी मुंबई, के कब्जे से 202 ग्राम चरस तथा 41,000 रुपए भारतीय करेंसी बरामद की गई है।

इस संदर्भ में पुलिस थाना मनिकर्ण में दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 व 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!